ऊधम सिंह नगर : शक्तिफार्म स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक और स्कूल प्रबंधन पर दसवीं कक्षा के छात्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आरोप है कि इस प्रताड़ना से आहत होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
शिव मंदिर वार्ड शक्तिगढ़ निवासी संयासी साना ने बताया कि वह मूल रूप से हस्तिनापुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और पिछले दस वर्षों से शक्तिफार्म में किराए के कमरे में रह रहे हैं। बाजार में उनकी जूस की दुकान है। उनका 16 वर्षीय बेटा नितिन साना एक निजी विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र था।

परिजनों के अनुसार मंगलवार को मासिक परीक्षा के दौरान नितिन को नकल करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने इसके बाद अभिभावक को भी स्कूल बुलाया। नितिन की मां जब स्कूल पहुंचीं तो वहां भी शिक्षकों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई और सबके सामने माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।
इस घटना के बाद नितिन काफी गुमसुम हो गया। स्कूल से लौटने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया, न किसी से बात की और न ही खाना खाया। शाम को जब उसकी छोटी बहन जिया दुकान से कमरे में पहुंची तो उसने नितिन को फर्श पर बेसुध पड़ा देखा।
सूचना मिलने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए….लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना ने स्कूलों में छात्रों पर मानसिक दबाव और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात
हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन
हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत 
