चमोली। नीति घाटी में भारी बारिश के कारण उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश जारी है। पंकज के परिजनों ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार से मदद की अपील की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा है कि हवलदार पंकज की तलाश के लिए चल रहे अभियान में तेजी लाई जाए और इसकी लगातार निगरानी की जाए।
पंकज की तलाश में सेना, BRO, ITBP, पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF और SDRf की टीमें जुटी हुई हैं। टीमें तमक नाले और आसपास के क्षेत्रों में खोज अभियान चला रही हैं।
हवलदार पंकज पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने उनके परिवार से संपर्क कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय भी परिवार से लगातार संपर्क में है और खोज अभियान की जानकारी ले रहा है।
CM धामी ने परिजनों से की बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर हवलदार पंकज के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने परिवार का हाल जाना और भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार पंकज की तलाश के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार को भी हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
फिलहाल सभी टीमें हवलदार पंकज की तलाश में जुटी हैं और अभियान लगातार जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
