देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के लिए नए अवसर देने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं से जुड़ी कई घोषणाएं कीं।
सरकार के अनुसार पिछले साढ़े चार साल में करीब 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। अब सरकार का फोकस युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार देने वाला बनाने पर है।
मुख्यमंत्री ने 18 से 30 वर्ष की उम्र के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा की है।
इस योजना के तहत युवाओं को आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों के सहयोग से कौशल और उद्यमिता का मुफ्त प्रशिक्षण देने की बात कही गई है। कारोबार शुरू करने के लिए बैंक से मिलने वाले ऋण की 30 प्रतिशत राशि सरकार की ओर से अनुदान के रूप में देने का प्रावधान बताया गया है।
सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार और कारोबार के अवसर बढ़ाने के लिए चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क विकसित करने की घोषणा की है।
इन पार्कों के जरिए स्थानीय संसाधनों और युवाओं की क्षमता के अनुसार रोजगार तथा उद्यमिता के अवसर तैयार करने की योजना है।
युवाओं से जुड़े मामलों के लिए उत्तराखंड में पहली बार युवा आयोग बनाने की भी घोषणा की गई है। यह आयोग शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता जैसे विषयों पर सुझाव देने और नीतियां बनाने में मदद करेगा।
सरकार ने सीमावर्ती गांवों के युवाओं, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को स्वरोजगार और उद्यम शुरू करने के लिए अतिरिक्त सहायता देने की बात कही है।
सरकार का मानना है कि इससे सीमांत क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं का पलायन कम करने में भी मदद मिल सकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं…बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता के जरिए युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर 
