लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट के सामने स्थित कट पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिंदुखत्ता निवासी 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। घायल को 108 सेवा से हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव नगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी मनोज कुमार कर्नाटक (35) पुत्र भुवन चंद्र कर्नाटक शाम करीब चार बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी से मुक्तिधाम के सामने स्थित कट से लालकुआं की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान नगला की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज के दोनों पैरों, सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए घायल मनोज को 108 सेवा के माध्यम से एसटीएच हल्द्वानी भेजा। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
लालकुआं क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। एक ही दिन में दो हादसे होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर गति नियंत्रण और प्रभावी यातायात व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें