कोटद्वार: कोटद्वार में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कुछ अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी हैं।
बताया गया है कि उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद हटाए जाने की घटना से संबंधित एक पोस्ट दीपक कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस पोस्ट पर एक व्यापारी की प्रतिक्रिया के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हुई कहासुनी CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
व्यापारी संजीव टैंक ने इस संबंध में कोटद्वार कोतवाली में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान BNS की धारा 196 और 115 भी मामले में जोड़ी गईं।
पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद’ दीपक को BNS की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।
दीपक की गिरफ्तारी की जानकारी के बाद कई व्यापारी कोटद्वार कोतवाली पहुंच गए। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया और महामंत्री नवीन गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए धरना दिया।
मौके पर पहुंचे एएसपी मनोज ठाकुर ने व्यापारियों को बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने मामले की जांच के संबंध में भी जानकारी दी।
पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया। व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए…उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जांच और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 

