शैमफोर्ड स्कूल में आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रेड हाउस विजयी
शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में गुरुवार को इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रेड हाउस व ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में रेड हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। रेड हाउस के कप्तान अमरेंदर सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जो टीम के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन हाउस की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 51 रन बनाए। रेड हाउस की ओर से कप्तान अमरेंदर सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेड हाउस ने केवल 7 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाज अभिनव धामी और कप्तान अमरेंदर ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।
शानदार प्रदर्शन के लिए अभिनव को “प्लेयर ऑफ़ द मैच” चुना गया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए विराट बिष्ट को बेस्ट बैट्समैन, शाशांक मेहरा को बेस्ट बॉलर तथा अमरेंदर सिंह को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का खिताब दिया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया ने विजेता टीम और सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट खेल भावना और प्रदर्शन के लिए बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी खेल प्रशिक्षकों को बधाई दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक..
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं 
