एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में एसओजी/मुखानी पुलिस ने 02 शातिर चोर धर-दबौचे
एसपी सिटी ने किया खुलासा, चोरी किये गये आभूषण बरामद
दोनों के विरुद्ध कई मुकदमे हैं दर्ज
दिनांक 25.04.25 को वादिनी कमला भण्डारी पत्नी चंचल सिंह भण्डारी नि. रिवर वैली गेट नं. 2 कमलुवागांजा थाना मुखानी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफ.आई.आर. नं. 106/25 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसमें घटना 17-04-2025 से 18-04-2025 को होना बताया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले का शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र को विषेश टीम गठित करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।
क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पयवेक्षण में श्री विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी एवं श्री संजीत राठौड़ एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन से 02 संदिग्ध दिखायी दिये जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सभी सम्भावित जगहों पर दबिश दी गई व मुखबिर मामूर किये गये थे।
दिनांक 07.05.25 को पुलिस टीम द्वारा एस मोड से आर.टी.ओ. की तरफ मधुवन कलोनी में खाली प्लोट के सामने 02 व्यक्ति जो कि वाहन में आ रहे थे रोककर पूछताछ करने व तलाशी पर प्रतीत हुआ कि इनके द्वारा चोरी की गयी है। उक्त दोनों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया।
दोनों से पूछताछ पर बताया कि करीब 15-16 दिन पहले हमारे द्वारा हल्द्वानी में घर की रेकी कर ताला तोड़कर सामान चोरी किया गया।
बरामदगी-
1- एक अदद गले की चैन पीली धातु
2- एक अदद कैमरा मय एक एडेप्टर मय दो चार्जर
3- 04 कान के टाप्स पीली धातु
गिरफ्तारी-
1- महेन्द्र पाल पुत्र लखपत नि. शोप नं. 77 गुरुनानक मार्केट ख्याला 830 तिलक नगर नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम अकरोली थाना बनियाढेर तहसील चन्दोसी जिला सम्भल उ.प्र. उम्र 54 वर्ष
2- रामभरोसे पुत्र सूखे कश्यप नि. ग्राम अकरोली थाना बनियाढेर तहसील चन्दोसी जिला सम्भल उ.प्र. उम्र 36 वर्ष
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है । जिसमें महेन्द्र पाल उपरोक्त के विरुद्ध 22 व रामभरोसे उपरोक्त के विरुद्ध 34 मुकदमें दिल्ली व अन्य जगहों पर पंजीकृत है ।
पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष श्री विजय मेहता (थाना मुखानी)
- उ.नि. विरेन्द्र चन्द (चौकी प्रभारी आरटीओ)
- हे.का. इसरार (सीसीटीवी)
- कानि. बलवन्त (थाना मुखानी)
- कानि. धीरज सुगड़ा (थाना मुखानी)
- कानि. सुनील आगरी (थाना मुखानी)
- कानि. अनूप तिवारी (थाना मुखानी)
- कानि. रविन्द्र खाती (थाना मुखानी)
- कानि. रोहित (थाना मुखानी)
- कानि. चन्दन (एस.ओ.जी)
- का0 अरविन्द (एस.ओ.जी)
- का0 राजेष बिष्ट (एस.ओ.जी)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी 
