देहरादून: उत्तराखंड सरकार जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की भर्ती करने जा रही है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के बाद शासन ने इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है। इस भर्ती में न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन बोर्ड जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी करेगा।
सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की भर्ती भी नियमित रूप से की जा रही है। डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से विभाग को जल्द ही 287 और चिकित्सक मिलेंगे।
इस भर्ती में 231 पद सीधी भर्ती और 56 बैकलॉग पद शामिल हैं। अधियाचन में स्पष्ट किया गया है कि जिस वर्ष पदों का विज्ञापन होगा उस वर्ष की 1 जुलाई को अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले दो महीनों में चयन बोर्ड के माध्यम से 220 चिकित्सकों की नियुक्ति सुदूरवर्ती क्षेत्रों में की गई…जिससे इन क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हुई है।
डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 287 रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
