Haldwani News- हल्द्वानी शैमफॉर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनसीसी जूनियर डिवीजन के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इसी क्रम में विद्यालय के कैंडीडेट्स के चयन हेतु 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आरचीव थापा की अगुवाई में हवलदार गोकुल सिंह एवं हवलदार नरेंद्र सिंह बोरा द्वारा विद्यार्थियों की दौड़ चिन अप, शारीरिक मापदंड व नापतौल की गई। विद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार मेजर बीएस मनराल ( रिटायर) ने सभी छात्रों को एनसीसी के नियम एवं फायदों के बारे में विस्तार से बताया और भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया।
एनसीसी लेने के लिए छात्रों में काफी उत्साह दिखाई दिया। जूनियर डिविजन के कुल 53 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया है। शारीरिक परीक्षण, मेडिकल और लिखित परीक्षा के बाद 25 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।इस दौरान 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के एडमिनिस्ट्रेटिव लेफ्टिनेंट कर्नल आरचीव थापा द्वारा भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय के इन्फ्राट्रक्चर, खेल मैदान एवं विशेष रूप से इंडोर शूटिंग रेज़ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बच्चे निशानीबाजी सीखकर बच्चे क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को सैन्य अधिकारी बनने के टिप्स भी दिए। प्रबंधक दयासागर बिष्ट एवं प्रधानाचार्य चंद्रकला अमोला ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 