Haldwani News- राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, लालकुआं से हल्द्वानी को जा रहे बाइक सवार पति पत्नी 20 टायर ट्राले की चपेट में आने से घायल हो गए, घटना के बाद वाहन चालक मौकेे से फरार हो गया, घायलों का हल्द्वानी स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं में अपनी रिश्तेदारी में आए इंद्र पुत्र शेर सिंह निवासी राजपुरा हल्द्वानी अपनी पत्नी हंसा देवी के साथ हल्द्वानी को वापस जा रहे थे कि जैसे ही वह बबूर गुमटी स्थित इंडियन ऑयल डिपो के सामने पहुंचे थे कि मुख्य राजमार्ग पर लालकुआं की ओर से हल्द्वानी को जा रहे 20 टायरा ट्राले एचआर 58 बी- 9006 ने उनकी पल्सर मोटरसाइकिल यूके 04 जेड/ 8794 में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बीच सड़क में गिर गए। जिससे दोनों को चोट आ गई और पत्नी हंसा देवी के सर में गहरी चोट आने के वजह से वह गंभीर रूप से घायल हैं, निजी वाहन की मदद से उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
