- उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय अर्हता के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन |
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि
13 अक्टूबर, 2023
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि
23 अक्टूबर, 2023
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि
23 नवम्बर, 2023
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अवधि
27 नवम्बर से 03 दिसम्बर 2023
लिखित परीक्षा का अनुमानित समय / तिथि
दिसम्बर, 2023
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के 16 रिक्त पद, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 05 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ अधिष्ठानों में मुन्सरिम तथा रीडर के 14 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) में कार्यालय सहायक- तृतीय के 10 रिक्त पदों, पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (PTCUL) में कार्यालय सहायक-तृतीय के 10 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड सूचना आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी के 03 रिक्त पद, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत फोरमैन परिसम्पत्ति के 01 रिक्त पद, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 137 रिक्त पदों, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी के 33 रिक्त पदों अर्थात कुल 229 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 23.11.2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उल्लिखित समय अनुमानित है। परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिये गये Phone/Mobile Number पर S.M.S. तथा ई-मेल द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का Phone / Mobile Number व E-Mail ही भरें। आयोग द्वारा सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी, अतः आवश्यक है, कि अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी यथा परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना आदि के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार 