लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के दिग्गज श्रमिक नेता एवं वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष देवकीनंदन सुयाल को ब्रेन हेमरेज होने के चलते गंभीर हालत में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडाल निवासी एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल उम्र 69 वर्ष का दो दिन पूर्व अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ, जिन्हें पहले हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले गए, उसके बाद राममूर्ति बरेली और वहां से दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है। वर्कर्स यूनियन के महामंत्री कैलाश चौसाली ने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिर है, और उनके समर्थक भगवान से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विदित रहे कि देवकीनंदन सुयाल सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हैं, साथ ही उनका संघर्षशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व होने के चलते वह पिछले 50 वर्षों से तराई भाबर के विभिन्न आंदोलनों एवं सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक हितों की लड़ाई में सदैव सबसे अधिक चर्चाओं में रहे हैं, उनकी पत्नी अलका सुयाल भी बरेली रोड से जिला पंचायत सदस्य रही है, डीएन सुयाल ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ा तथा वह इंटक के उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं। क्षेत्र के तमाम जागरूक लोगों एवं सेंचुरी पेपर मिल से जुड़े तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
