देहरादून: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के अंतर्गत विज्ञान/कृषि/जीव विज्ञान विषयों से संबंधित रिक्त पदों (समूह ‘ग’) पर चयन हेतु विज्ञापन।
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि
ADVERTISEMENTS
31 जनवरी, 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि
06 फरवरी, 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि
28 फरवरी, 2025
लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि
20 अप्रैल, 2025
- उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) के 07 रिक्त पदों, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियन्त्रण शाखा) के 03 रिक्त पदों, डेरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के 03 रिक्त पदों, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) के 06 रिक्त पदों, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) के 19 रिक्त पदों, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला / कुकरी) के 01 रिक्त पद, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 के 05 रिक्त पदों, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के 06 रिक्त पदों, प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) के 06 रिक्त पदों, पशुपालन विभाग के अन्तर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 रिक्त पदों, प्रयोगशाला सहायक के 07 रिक्त पदों, स्नातक सहायक के 02 रिक्त पदों, कारागार विभाग के अन्तर्गत फार्मासिस्ट के 10 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड जल संस्थान के अन्तर्गत कैमिस्ट के 12 रिक्त पदों, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत फोटोग्राफर के 03 रिक्त पदों, सिंचाई विभाग के अन्तर्गत प्रतिरूप सहायक के 25 रिक्त पदों, वैज्ञानिक सहायक के 06 रिक्त पदों अर्थात कुल 241 रिक्त पदों (समूह ‘ग’) पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 28 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में प्रथम पैरा में दी गई तिथि अनन्तिम है। परीक्षा की तिथि की संशोधित सूचना यथा समय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिये गये Mobile Phone Number पर S.M.S. तथा E-Mail द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का सही Phone/Mobile Number व E-Mail भरें। आयोग द्वारा सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। अतः आवश्यक है, कि अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी यथा परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना इत्यादि के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत 
