Haldwani; Pooja Bisht Story :– उत्तराखंड राज्य में बेटियां खेलकूद में हमेशा ही अव्वल रही है। प्रदेश की ऐसी ही एक बेटी पूजा बिष्ट ने खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य व देश दोनों का नाम रोशन किया है।
मलेशिया में आयोजित हुई वर्ल्ड आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटी पूजा बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन दिखाकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। उन्हें यह जीत सीनियर वूमेन 63 किलोग्राम भार कैटेगरी में प्राप्त हुई। इस वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 5 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक मलेशिया के कुआलालंपुर में हुआ था। इस आयोजन में दुनिया भर के 50 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया था। पूजा बिष्ट इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी।
मूल रूप से रानीखेत की रहने वाली पूजा बिष्ट बताती है कि उन्होंने साल 2012 में आर्म रेसलिंग का सफर शुरू किया था। इस क्षेत्र में जीत का पहला स्वाद उन्होंने दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में जीता था। इसके अलावा पूजा बेंगलुरु में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में राइट और लेफ्ट कैटेगरी में गोल्ड मेडल भी जीती थी जिसके लिए उन्हें चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब मिला था। एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी कर रही पूजा ने साल 2022 में भी मलेशिया के इस आयोजन में प्रतिभा किया था जहां उन्हें 63 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत !
लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे
रामनगर : इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को हरी झंडी
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोलियां
उत्तराखंड: यहां हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता 


