- मेहरा पब्लिक स्कूल ने प्रभात फेरी के आयोजन के साथ धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
रामनगर- मेहरा पब्लिक स्कूल, पीरूमदारा में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अंतर्गत पीरूमदारा में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रबंधक श्री कुबेर सिंह मेहरा, निदेशक श्री पंकज सिंह मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यार्थियों के साथ-साथ समस्त कर्मचारीगण प्रभात फेरी में शामिल हुए। हाउस यूनिफॉर्म में हाथ में तिरंगा लिए विद्यार्थी और शिक्षकों ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी शांति कुंज कालोनी रोड नंबर 2 से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए, हाईवे, साईं बाबा मंदिर, बद्री विहार कालोनी होते हुए शांति कुंज रोड नंबर 2 में स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजकर सभी आजादी के दीवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
स्कूल के कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं देश के वीर सपूतों के सामने दीप प्रज्वलित कर की तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर निदेशक श्री पंकज सिंह मेहरा ने अपने भाषण में अमर शहीदों को याद किया तथा बच्चों को देश भक्ति से पूर्ण संदेश दिया कि बच्चे कैसे छोटे-छोटे कार्य कर भी देश सेवा कर सकते हैं ।बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण गायन, नाटक तथा नृत्य प्रस्तुत किए । इन रंगारंग कार्यक्रमों में देशभक्ति का रंग ऐसे चढ़ा की पूरा प्रांगण देशभक्ति के नारों से, भारत माता की जय, देश के अमर शहीदों की जय के जयकरों से गूंज उठा। स्कूल के सभी अध्यापकों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया , बच्चों को मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का समापन किया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस 

