- मेहरा पब्लिक स्कूल ने गांधी और शास्त्री जयंती पर वृक्षारोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाया ।
रामनगर : पीरुमदारा स्थित मेहरा पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री पंकज सिंह मेहरा ने ध्वजारोहण किया और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से ‘राम धुन’ के गायन से हुई, जिसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने एक साथ मिलकर रामनगर स्थित नगरवन में 50 पौधों का पौधारोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाते हुए आस-पास के क्षेत्र की सफाई की।कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री पंकज सिंह मेहरा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। यह आयोजन गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को साकार करने के उद्देश्य से किया गया, जिससे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Job Alert) SSB कांस्टेबल के 827 पदों पर अवसर
हल्द्वानी :(दुखद) मॉर्निंग वॉक पर गए युवक को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत से घर में कोहराम
साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस 

