रामनगर- यहां देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला पीरूमदारा क्षेत्र का है। जहां एक खनन कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना में शामिल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हडक़ंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि पीरूमद्वारा के लोकमानपुर निवासी 32 वर्षीय अमनदीप चीना पुत्र प्रेमचंद्र खनन का काम करता है। उसके पिता क्षेत्र के जाने माने काश्तकार है। देर रात करीब 11 बजे अमनदीप घर से किसी काम से बाहर गया था। गांव में ही कुछ दूर उस पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। इस दौरान शोर सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकले तो हत्योरपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन घायल अमनदीप को हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर उसके परिचित हैं। पूरी वारदात को शराब के नशे में अंजाम देने की बात सामने आयी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या की जांच में जुट गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग 
