- सीएम धामी ने की कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी
- टाइगर के किए दीदार, फॉरेस्ट सुरक्षा कर्मियों का बढ़ाया हौंसला
Ramnagar- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी की और पर्यटकों के साथ बातचीत भी की, इस दौरान सीएम धामी को टाइगर के दीदार भी हुए।
देर रात्रि रामनगर पहुंचे सीएम धामी ने सुबह सुबह कॉर्बेट पार्क झिरना फॉरेस्ट रेंज में सफारी करने पहुंचे, गेट पर ही खड़े पर्यटकों का अभिवादन स्वीकार किया और पार्क के अंदर जाते हुए ही उन्हें हिरन का पीछा करते टाइगर का दृश्य देख रोमांचित हुए, वहां खड़े पर्यटक भी अपने बीच सफारी वाइल्ड लाइफ ड्रेस पहने सीएम धामी को देख हैरान हो गए, बिना किसी सुरक्षा तंत्र के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने यहां भी पर्यटकों के साथ टाइगर पर्यटन की चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने झिरना विश्राम गृह में अल्प विश्राम किया और गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ चाय पी । सीएम धामी ने सुरक्षा निगरानी के लिए ड्यूटी करने वाले हाथियो को भोजन भी खिलाया।
सीएम धामी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा धीरज पांडेय के साथ कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध के विषय में भी जानकारी हासिल की और खास तौर पर कॉर्बेट से लगे गांवों के बारे चिंता करते हुए वहां सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए भी कहा।
सीएम धामी ने फॉरेस्ट के अधिकारियों डीएफओ तराई पश्चिम प्रकाश आर्य, रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के दिगांत नायक , मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डा पराग धकाते के साथ प्रशासनिक चर्चा की और अतिक्रमण मामले की समीक्षा की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
