Ramnagar News: खबर रामनगर से है। जहां शुक्रवार शाम कोसी नदी पर बने नए पुल पर तेज गति से आ रहे एक छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में उत्तराखंड रोडवेज बस पलट गई। हादसे के बाद बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित छह यात्री घायल हो गए। आनन-फानन पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से रामनगर डिपो की एक बस संख्या यूके-07पीए-2487 रामनगर आ रही थी। बस में 16 यात्री सवार थे। जैसे ही बस कोसी नदी पर बने नए पुल पर चढ़ी तभी सामने से तेजी गति से टाटा 407 (छोटा हाथी) संख्या यूके-04सीए-5728 आ रहा था और वह गलत दिशा में चल रहा था। छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में उसे टक्कर हो गई और बस पुल से नीचे गिर गई। हादेस में बस चालक की मौत हो गई जबकि छोटा हाथी का चालक मौके से भाग गया।
हादसे में हादसे में 42 साल के बस चालक गुलबदन सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर की मौत हो गई। जबकि परिचालक करमपाल सिंह पुत्र बलदेवी सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर सहित यात्री भगवन कौर पत्नी कश्मीर सिंह निवासी कालागढ़, मुस्कान पुत्री भगत सिंह निवासी भरतपुरी, प्रिया पुत्री जीवन सिंह निवासी भरतपुरी, काजल पुत्री मोहन चंद्र, कौशल्या पत्नी सुरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट निवासी काशीपुर घायल हो गए। फिलहाल सभी का उपचार कर उनको गतव्य के लिए रवाना किया गया। वही चालक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
