देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रविवार रात 9:56 बजे से सोमवार रात 12:56 बजे तक राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है।
श्रीनगर, मसूरी, जोशीमठ, मुनस्यारी, देवप्रयाग, पुरोला, चकराता, बदरीनाथ, कपकोट, बेरीनाग, लालकुआं, बाजपुर, केदारनाथ और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की आशंका है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों पर न रुकने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील की गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश 
