चौपुला–कटघरिया सड़क की बदहाली के खिलाफ जनसंपर्क अभियान
हल्द्वानी। चौपुला चौराहे से कटघरिया चौराहे तक सड़क की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश है। सड़क पर गड्ढों और धूल-मिट्टी के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। सड़क किनारे स्थित घरों और दुकानों में धूल भरने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और आम जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। हिमालय शक्ति परिषद के संस्थापक सदस्य एवं हल्द्वानी नगर प्रभारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि नहर कवरिंग का कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा पिछले कई महीनों से काम बंद कर दिया गया है, जिससे सड़क की स्थिति और भी बदतर हो गई है। इसके अलावा सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से रात्रि में पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि परिषद और स्थानीय नागरिक मिलकर इस समस्या को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं तथा संबंधित विभागों से मांग की जा रही है कि नहर कवरिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, सड़क को दुरुस्त कर डामरीकरण कराया जाए और पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएँ।
इस मुद्दे पर जनजागृति फैलाने के लिए आज एक
बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान विनोद साही ,पं मोहन काण्डपाल, भगवन्त सिंह राणा, प्रताप सिंह राणा , तारा सिंह राणा, विनय तिवारी, कमलेश खंडूड़ी, गौरव गोस्वामी, दीपक पडलिया, मुकेश कुमार, चरन राम, प्रेम पाल, गणेश आर्या, पूजा टम्टा, जीत सिंह सहित सैकड़ों लोग एवं हिमालय शक्ति परिषद के कार्य कर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद थे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
