देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह (सेनि) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सीधे स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां से वह कुछ ही देर में एमआई-17 हेलिकॉप्टर के ज़रिए उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी उत्तरकाशी, चमोली और आसपास के उन क्षेत्रों का जायज़ा लेंगे जो हाल की भारी बारिश और भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
हवाई निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री मोदी देहरादून एयरपोर्ट लौटेंगे। वहां उनका एक विशेष कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें वे आपदा से प्रभावित लोगों और आपदा में अहम भूमिका निभाने वाले ‘आपदा वीरों’ से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री स्टेट गेस्ट हाउस में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में आपदा के कारण हुए नुकसान, राहत-बचाव कार्यों की प्रगति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम
उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज 
