देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दोपहर बाद देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह (सेनि) ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री स्टेट गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री मोदी का उत्तरकाशी के धराली और चमोली के थराली जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का एमआई-17 हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण करने का कार्यक्रम था। लेकिन क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण यह हवाई निरीक्षण फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

अब प्रधानमंत्री देहरादून एयरपोर्ट पर ही आपदा वीरों और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही, स्टेट गेस्ट हाउस में एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग प्रमुख भी शामिल होंगे।
बैठक में राज्य सरकार प्रधानमंत्री को आपदा से हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा और राहत-पुनर्वास कार्यों की जानकारी देगी। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम को विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
पीएम का यह दौरा भले हवाई निरीक्षण तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन यह साफ है कि केंद्र सरकार राज्य की आपदा से पूरी तरह अवगत है और स्थिति को गंभीरता से ले रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म 
