देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि और गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान साहित्य, सिनेमा और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने प्रसून जोशी के रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका काम भारतीय सिनेमा और साहित्य को नई पहचान देता रहा है। बातचीत के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और लोक संगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में राज्य को फिल्म शूटिंग के अनुकूल गंतव्य के रूप में विकसित करने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सहयोग, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है, ताकि अधिक से अधिक फिल्म निर्माता उत्तराखंड की प्राकृतिक लोकेशनों को चुनें।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी की भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य में उत्तराखंड में सिनेमा, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार में उनके सहयोग की अपेक्षा भी जताई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
