हल्द्वानी : हल्द्वानी के एक स्थानीय रेस्टोरेंट में गढ़वाली व कुमाउनी भाषा की महत्वाकांक्षी फिल्म “गढ़ कुमौ.” के पोस्टर का अनावरण किया गया। इस अवसर पर फिल्म के लेखक निर्देशक अनुज जोशी ने बताया कि यह फिल्म उत्तराखंड के दोनो पहाड़ी क्षेत्रों गढ़वाल व कुमाऊं के आपसी रिश्तों पर आधारित एक सोशल फैमिली ड्रामा है। जो इन दो पहाड़ी समाजों के बीच सदियों पुरानी कड़वाहट पर खुल कर बात करती है। एक तरह से यह उत्तराखंडी फिल्म उत्तराखंड के सिनेमा को नया आयाम देने का एक नया गम्भीर प्रयास है। इन दोनों समाजों के बीच कथित वैमनस्य की ऐतिहासिक और सामाजिक परतों को यह फिल्म खूबसूरती से खोलती है। और साबित करती है कि गढ़वाल व कुमाऊं के दोनों पहाड़ी समाजों में भाषाई, सांस्कृतिक, भौगोलिक और ऐतिहासिक समानताएं हैं। दोनों समाजों का रहन सहन खानपान एक ही तरह का है। फिल्म में जहां रोमांस व ट्रेजडी का अनोखा संगम है वहीं गढ़वाली व कुमाउनी परिवारों की आपसी चुहल गुदगुदाती भी है। कुछ बेहतरीन रोमांटिक गीत संगीत के साथ फिल्म का कथानक भी रोचक है और उत्सुकता बनाकर रखता है।
कुल मिला कर यह फिल्म “गढ़ कुमौ” उत्तराखंड के दोनों प्रमुख पहाड़ी अंचलों गढ़वाल व कुमाऊं के रिश्तों में सदियों से जमीं बर्फ को पिघलाने की कोशिश करती है। फिल्म में बड़ी खूबसूरती से गढ़वाली व कुमाउनी भाषा का प्रयोग किया गया है। उत्तराखंड के सिनेमा में जहां गढ़वाली में तो हर वर्ष 20 से अधिक फिल्मों का निर्माण हो रहा है पर कुमाऊं में मुश्किल से एक दो ही फिल्मों पर काम हो रहा है। पर “गढ़ कुमौ” फिल्म से ऐसा लगता है कि कुमाउनी सिनेमा को भी अच्छे दिन आने की उम्मीद करनी चाहिए। फिल्म में आधे कलाकार कुमाऊं से व आधे गढ़वाल से हैं। मुख्य भूमिका में जहां एक तरफ कुमाऊं की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अंकिता परिहार है वही गढ़वाल से सुप्रसिध्द अभिनेता संजू सिलोड़ी हैं। साथ में अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, राकेश गौड़, मोहन जोशी, गम्भीर जायरा व आशा पांडेय सहयोगी कलाकार की भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता हरित अग्रवाल हैं और फिल्म के निर्देशक अनुज जोशी हैं जिन्होंने कई मशहूर उत्तराखंडी फिल्मों से प्रसिद्धि पाई है और जो विगत में सुप्रसिद्ध धारावाहिक कसौटी जिंदगी की का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म 13 दिसम्बर को हल्द्वानी के वॉल्कवे मॉल व देहरादून के सेंन्त्रियो मॉल में लगने जा रही है।
इस अवसर पर राजीव कुमार शर्मा, मोहन जोशी, अनिल शर्मा, सुमित खरबंदा, अंकिता परिहार, मनोज बोरा, अंकित चौधरी, कुमार हर्षित व आशा पांडे आदि मौजूद थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



खटीमा में अचानक पैदल निकले CM धामी, डेरी पर रुके और पी चाय; सादगी ने जीता लोगों का दिल
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस का बड़ा अल्टीमेटम, पुलिस को दी 11 बजे तक की मोहलत
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 553 पदों पर आई भर्ती
उत्तराखंड: गाय-भैंस पालने वालों के लिए जरूरी खबर, लंपी बीमारी से बचाव को लेकर विभाग ने किया जागरूक
वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी खबर, नैनीताल में SIR की सुनवाई 100% पूरी, जानिए आगे क्या होगा
उत्तराखंड: जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनें अधिकारी, भीमताल में बैठक के दौरान दिए गए सख्त निर्देश
हल्द्वानी: फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 22 चालान कर वसूला हजारों का जुर्माना
उत्तराखंड SIR में 94% सुनवाई पूरी, 1.10 लाख मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका, जानिए क्यों
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

