Roorki News: प्रदेश भर में स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक कार्य किए जा रहे है। इससे पहले देहरादून, हल्द्वानी और उधमसिंह नगर जिले में कई स्पा सेंटरों में सैक्स रैकेट पकड़े गए है। अब कोतवाली रुड़की पुलिस ने सिविल लाइंस में चल रहे एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। पुलिस स्पा सेंटर से 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं। जिसमें छह युवतियां भी शामिल है। जिसमें एक व्यक्ति निजी बैंक का प्रबंधक भी है। स्पा संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रुड़की के सिविल लाइंस में प्रेम मंदिर के समीप एक स्पा सेंटर चल रहा था। आसपास के लोगों में स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद कोतवाली रुड़की वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार शाम को स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस टीम में महिला दारोगा और महिला कांस्टेबल भी शामिल थी।
पुलिस टीम ने मौके से 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनमें छह युवतियां भी शामिल है। जिसमें एक निजी बैंक का प्रबंधक भी है। हिरासत में लिये गए आरोपियो से पूछताछ की जा रही है। एसएसआई केदार सिंह चौहान ने बताया कि स्पा सेंटर को लेकर कोई लाइसेंस आदि है या नहीं, इस बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। स्पा सेंटर के स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित 
