- हल्द्वानी – हल्द्वानी के बनभूलपुरा में लाखों रुपए बांटने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की
हल्द्वानी – हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को लाखों रुपए बांटने का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा हिंसा के बाद हैदराबाद के सलमान नामक व्यक्ति ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा पहुंचकर यहां के लोगों को लाखों रुपए कैश के रूप में बांटे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इस मामले में हिंदूवादी नेता कमल मुनि ने भी पुलिस को एक तहरीर दी है जिसमें हल्द्वानी हिंसा में पुलिस के खिलाफ बयान बाजी देते हुए सलमान नाम के युवक को लाखों रुपए बांटते हुए दिखाया गया है। मामले में पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटने के वीडियो के मामले में अब तक यह जानकारी मिली है कि हैदराबाद के किसी एनजीओ के लोगों ने यहां कुछ लोगों को पैसे बाटे हैं फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है इसके अलावा यह पैसा कहां से आया किस माध्यम से आया इन सभी चीजों की जांच चल रही है जैसे ही तथ्य सामने आएंगे तो पुलिस के अलावा अन्य विभाग भी इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
उत्तराखंड : एक चाय..और फिर छिन गई सुध-बुध! ट्रेन में बेहोश मिले पति-पत्नी, ₹49 हजार गायब
देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड 

