हल्द्वानी_रेलवे मामले में फैसले से पहले एक्शन मोड _121 पर बड़ी कार्रवाई, 21 गिरफ्तार
हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 2 दिसंबर को आने वाले महत्वपूर्ण फैसले से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टिसी के सख्त निर्देशों के बाद पूरे जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आज चला बड़ा अभियान -121 पर निरोधात्मक कार्रवाई, 21 उपद्रवी गिरफ्तार

1 दिसंबर को एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा और एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
कार्रवाई में
121 लोगों पर 126/135 BNS के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
21 उपद्रवी तत्व गिरफ्तार किए गए।
इनमें कई वे लोग भी शामिल हैं जो पहले बनभूलपुरा हिंसा*ल, थाने में आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं में शामिल रहे थे। पुलिस के अनुसार, इन व्यक्तियों के द्वारा फिर से भीड़ जुटाने या माहौल बिगाड़ने की संभावना थी, इसलिए BNSS की धारा 170 में कार्रवाई की गई।
“कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”SSP नैनीताल
SSP डॉ. मंजुनाथ ने साफ कहा है “शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। दंगा भड़काने वालों, अफवाह फैलाने वालों या पुराने आदतन उपद्रवियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जरूरत पड़ने पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।”
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी
नैनीताल पुलिस सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर बनाए हुए है।
भड़काऊ पोस्ट,
झूठी या भ्रामक सूचनाएँ,
दंगों को उकसाने वाले संदेश
इन पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैलाया गया हर गलत संदेश ट्रैक किया जा रहा है।
फैसले से पहले सख्ती, बाद में भी जारी रहेगी निगरानी
पुलिस का पूरा फोकस आने वाले फैसले के बाद शहर में शांति और सद्भाव बनाए रखने पर है। पिछले दंगों में शामिल लोगों का चिन्हीकरण किया जा चुका है और जरूरत पड़ने पर आगे भी गिरफ्तारी व निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला 
