पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ की युवा मुक्केबाज खुशी चंद की खेल उपलब्धियों को बड़ी पहचान मिलने जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने बड़ालू गांव की रहने वाली खुशी चंद का चयन हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए किया है।
खुशी का परिवार खेती और पशुपालन से जुड़ा है। उनके पिता सुरेश चंद और मां दीपा देवी खेती-बाड़ी के साथ पशुपालन कर परिवार चलाते हैं। खास बात यह है कि खुशी के परिवार में मुक्केबाजी का माहौल पहले से रहा है।

खुशी की बड़ी बहन निकिता चंद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं…जबकि उनके छोटे भाई नीरज चंद भी बॉक्सिंग में राज्य स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं।
खुशी ने 2023 और मार्च 2024 की सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने पदक हासिल किए हैं। 2025 एशियन यूथ गेम्स में उन्होंने 46 किलोग्राम वर्ग में चीन की खिलाड़ी को हराकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।
खुशी के चयन की खबर से बड़ालू गांव और पिथौरागढ़ में खुशी का माहौल है। परिवार और उनके कोच विजेंद्र मल्ल ने इसे खुशी की मेहनत का परिणाम बताया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी
बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी 
