अल्मोड़ा: उत्तराखंड में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा के मझखाली में मौजूद राज्य जैविक कृषि प्रशिक्षण केंद्र को नए रूप में विकसित करने की तैयारी है।
सरकार की योजना इसे ऑर्गेनिक और नेचुरल फार्मिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित करने की है। इसके लिए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं तैयार करने के उद्देश्य से करीब 12.31 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
प्रस्तावित केंद्र में किसानों को खेती की तकनीक केवल कक्षा में समझाने के बजाय खेत में उसका व्यावहारिक प्रशिक्षण देने पर जोर रहेगा। इसके लिए प्रदर्शन और प्रशिक्षण ब्लॉक विकसित किए जाने की योजना है।
यहां किसान जैविक और प्राकृतिक खेती की अलग-अलग तकनीकों को प्रयोग के जरिए समझ सकेंगे। कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
इसके अलावा जैविक उत्पादों की खरीद, भंडारण, बाजार तक पहुंच और बेहतर कीमत दिलाने के लिए सप्लाई चेन को मजबूत करने की योजना है। औषधीय-सुगंधित पौधों, फल-सब्जियों और अन्य उच्च मूल्य वाली कृषि गतिविधियों को भी योजना से जोड़ने की तैयारी है। केंद्र सरकार से मंजूरी और बजट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

