चमोली- उत्तराखंड के चमोली जिले से दुखद खबर सामने आई है यहां नंदप्रयाग- नंदानगर मोटर मार्ग पर सैतोली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त समाचार के मुताबिक नंदप्रयाग नंदानगर मोटर मार्ग पर एक कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल का रेस्क्यू कर सड़क पर लाई।
इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है सैकोट गांव के 60 साल के यशवंत सिंह कार से अपनी बेटी से मिलने के लिए नंदानगर जा रहे थे नंदानगर ब्लॉक से दो किलोमीटर पहले सैतोली गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है तथा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
