उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विभिन्न विषयों में शोध के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी…जिसके जरिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार...एक की मौत !

कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल ने बताया कि यूजीसी-नेट और जॉइंट सीएसआईआर-नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा से छूट दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश का मौका मिलेगा। वहीं अन्य अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार

विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’

चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में शोध कार्य का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें