हल्द्वानी-ISBT के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार गौलापार की जनता, ऐसे हुई शुरुआत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के गौलापार इलाके से अंतरराज्यीय बस अड्डे को अन्यत्र शिफ्ट करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, कांग्रेस ने इसे बीजेपी की सोची समझी साजिश करार दिया है, गौलापार से लेकर लालकुआं तक के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने आज आईएसबीटी के मुद्दे को लेकर हलद्वानी बुद्द पार्क में धरना दिया, उन्होंने कहा की वे राज्य सरकार के इस निर्णय के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगे क्योंकी यह कांग्रेस का ड्रीम प्रोजेक्ट भी था और हरीश रावत सीएम रहते आईएसबीटी का शिलान्यास भी कर दिया था लेकिन श्रेय लेने को होड़ में बीजेपी सरकार ने काम रुकवा आईएसबीटी किसी अन्य जगह शिफ्ट करने की बात कह दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

गौलापार में बनने वाले आईएसबीटी के लिये 8 हेक्टेयर जमीन हस्तांतरण में करीब 6 साल का वक़्त लगा, अब परिवहन विभाग ने वन विभाग को यह ज़मीन लौटा दी है, जिससे असीएसबीटी निर्माण की कोशिश फिर शून्य से शुरू होगी, इस पूरी प्रक्रिया में उत्तराखंड की जनता की गाढ़ी कमाई के ढाई करोड़ रुपये खर्च हुए जबकि आईएसबीटी के शिलान्यास तक करीब 2700 हरे पेड़ो को भी काट दिया गया था, जून 2017 में आईएसबीटी की खुदाई के दौरान नर कंकाल मिलने पर यह काम रुकवा दिया गया और नया आईएसबीटी हलद्वानी तीनपानी में बनाने की बात सरकार ने कही, कांग्रेस का आरोप है की बीजेपी सरकार के विनाश नीति के तहत सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद कर घटिया राजनीति का उदाहरण पेश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें