हल्द्वानी: मुख्य मार्गों पर शुरू हुआ पैचवर्क, गड्ढे भरने का कार्य तेज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मुख्य मार्गों पर शुरू हुआ पैचवर्क, गड्ढे भरने का कार्य तेज

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर लगातार हो रही बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए (UUSDA) ने कालाढूंगी रोड पर पैचवर्क शुरू करते हुए बाजपुर बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर भी सड़क के गड्ढे भरने का काम तेज कर दिया है।


बारिश के चलते बरेली रोड, कालाढूंगी रोड और रामपुर रोड सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर गड्ढे बनने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने तत्काल पैचवर्क कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद विभिन्न स्थानों पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रमुख मार्गों के गड्ढे भरकर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें