देहरादून। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया और सैनिकों के कल्याण से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के साहस, पराक्रम और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 के युद्ध में भारतीय जवानों ने कठिन परिस्थितियों में अद्भुत वीरता का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की। इस युद्ध में देश के 527 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया…जिनमें उत्तराखंड के 75 वीर सैनिक भी शामिल थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के लिए राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाने के साथ ही वीरता पुरस्कार विजेताओं की सम्मान राशि में भी वृद्धि की गई है। इसके अलावा शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में अवसर, बेटियों के विवाह में सहायता, वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा और पूर्व सैनिकों को संपत्ति खरीदने पर स्टाम्प शुल्क में छूट जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम अंतिम चरण में है। यह स्मारक उत्तराखंड के सभी शहीदों की स्मृति को समर्पित होगा और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए राज्य में ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ स्थापित किया जा रहा है। साथ ही पुलिस, वन विभाग और अन्य सरकारी सेवाओं में उन्हें प्राथमिकता देने, कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कारगिल के वीर जवानों का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और शहीद परिवारों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
