- मेहरा पब्लिक स्कूल द्वारा लगाये गये नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर से लाभान्वित हुए अभिभावक और छात्र
रामनगर– शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे मेहरा पब्लिक स्कूल द्वारा छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता का एक नायाब उदाहरण देखने को मिला है। जहां छात्रों और अभिभावको के बीच आंखों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता लाने के प्रयास के रूप में, मेहरा पब्लिक स्कूल पीरुमदारा, रामनगर द्वारा शुक्रवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई तथा सभी ने स्कूल की इस नई पहल की सराहना भी की।
आंखों की जांच का उद्देश्य बच्चों में शुरुआती कमी को दूर करना और उनकी आंखों की देखभाल और सुरक्षा के टिप्स देना था। नेत्र विशेषज्ञ ने कई छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों की आंखों की जांच की और आगे की कार्रवाई के लिए मूल्यवान प्रतिक्रिया और सुझाव दिए। मेहरा पब्लिक स्कूल की ओर से निदेशक श्री पंकज सिंह मेहरा ने विशेषज्ञों की टीम को संबोधित किया और कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगो को धन्यवाद दिया।
कैंप छात्रों और अभिभावकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। यह शिविर छात्रों के व्यवहार में बदलाव लाएगा और वे अब आंखों की स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए निवारक उपाय करना शुरू कर देंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण 
