लालकुआं- ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जीआरपी पुलिस लालकुआं चौकी के प्रभारी नीरज जोशी ने बताया कि लालकुआं जंक्शन क्षेत्र अंतर्गत सिडकुल हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर आज प्रातः एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए, उन्होंने बताया कि संभवत ट्रेन से उतरने के चलते उक्त हादसा होने पर व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, इस मौके पर एएसआई चंद्रशेखर उपाध्याय, राजेश सिंह मेहरा, और भुवन भट्ट सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है, तथा मृतक के शव के पास से शिनाख्त करने के लिए कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर 
