हल्द्वानी: उत्तरांचल मातृ एवं बाल कल्याण समिति हल्द्वानी और नादस्पर्शम के संयुक्त तत्वावधान में 25 जुलाई को एमबीपीजी राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में एमबीपीजी कॉलेज का सहयोग रहेगा…जबकि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली और एनजेडसीसी प्रयागराज का भी सहयोग प्राप्त होगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय संगीत प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। इस आयोजन में हल्द्वानी की विभिन्न संगीत संस्थाओं के साथ-साथ उभरते कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा देश के प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में शुभनाद म्यूजिक संस्थान, नूपुर कला संस्थान, राधा कृष्ण संगीत संस्थान और नादस्पर्शम बैंड अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। वहीं नई दिल्ली से आने वाले प्रतिष्ठित कलाकार भी कार्यक्रम का आकर्षण होंगे।
आयोजकों का कहना है कि उत्तराखंड की शास्त्रीय संगीत प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। उत्तरांचल मातृ एवं बाल कल्याण समिति और नादस्पर्शम लंबे समय से इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बनकोटी, भाजपा जिला नैनीताल अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और ईपीएफ कमिश्नर सिद्धार्थ सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा 
