- उत्तराखंड में आठ से 10 मई के बीच हो सकते हैं पंचायत चुनाव
देहरादून। प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में आठ से 10 मई के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो सकते हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस महीने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी।
प्रदेश में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार की ओर से निवर्तमान ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को उनका प्रशासक नियुक्त किया गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रशासक के रूप में नियुक्त जिला पंचायत के अध्यक्षों का कार्यकाल एक जून को और ग्राम प्रधानों का 10 जून को समाप्त हो रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के लिए 17 से 20 अप्रैल के बीच अधिसूचना जारी हो सकती है। जबकि इसके बाद आठ से 10 मई के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं। विभाग की ओर से इस संबंध में जल्द ही एक बैठक होनी है। बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि इस बीच पंचायतों में आरक्षण भी तय होना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी 

