देहरादून। उत्तराखंड सरकार एक बार फिर लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 4 जुलाई से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। यह विशेष अभियान 15 दिनों तक चलेगा।
अभियान के दौरान प्रदेश के सभी जिलों, ब्लॉकों और तहसीलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे तथा लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री का कहना है कि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी सोच के तहत अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
सरकार ने इससे पहले दिसंबर 2025 में 45 दिनों तक इसी अभियान का संचालन किया था। उस दौरान प्रदेशभर में 681 शिविर आयोजित किए गए थे…जिनमें 5.33 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। अभियान के दौरान लगभग 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया था। इस पहल को सुशासन की एक प्रभावी मिसाल के रूप में भी सराहा गया।
इस बार यह अभियान मुख्यमंत्री के सफल पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया जाएगा। सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम
उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी 
