नैनीताल। नैनीताल की लोअर माल रोड की मरम्मत में लगातार हो रही देरी पर कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जवाब-तलब किया है…और लापरवाही जारी रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
आयुक्त ने बताया कि लोअर माल रोड 15 सितंबर 2025 से क्षतिग्रस्त है। इस दौरान उन्होंने स्वयं दो बार मौके का निरीक्षण किया, जबकि अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य की गति बेहद धीमी रही और अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका।
दीपक रावत ने कहा कि विभाग की ओर से कई बार अलग-अलग समयसीमा बताई गई। पहले दावा किया गया था कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले काम पूरा हो जाएगा…लेकिन अब फिर से 45 दिन का अतिरिक्त समय मांगा जा रहा है…जो स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने निर्माण कार्य की पारदर्शी निगरानी के लिए कार्यस्थल पर तत्काल CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कैमरों का लाइव लिंक आयुक्त कार्यालय और जिलाधिकारी नैनीताल को उपलब्ध कराने को कहा गया है…ताकि निर्माण कार्य पर रियल-टाइम नजर रखी जा सके।
आयुक्त ने यह भी कहा कि औचक निरीक्षणों के दौरान कई बार कार्यस्थल पर निर्माण कार्य बंद मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि केवल 40 मीटर सड़क के निर्माण में लगभग एक वर्ष का समय कैसे लग गया। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि देरी के लिए संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त ने कहा कि पर्यटन नगरी नैनीताल की यह महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि अब किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्य तय समय में पूरा किया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
