देहरादून। दून एयरपोर्ट से पहली बार रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 अप्रैल से समर शेड्यूल के तहत देहरादून-बंगलूरू रूट पर रात की फ्लाइट संचालित करेगी।
फ्लाइट बंगलूरू से शाम 5:25 बजे उड़ान भरेगी और तीन घंटे पांच मिनट की यात्रा के बाद रात 8:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं देहरादून से यह फ्लाइट रात 9 बजे उड़ान भरेगी और तीन घंटे पांच मिनट बाद देर रात 12:05 बजे वापस बंगलूरू पहुंच जाएगी। एक तरफ का किराया 9,198 रखा गया है।
यह सेवा फिलहाल 1 से 15 अप्रैल तक संचालित होगी…लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे नियमित किया जा सकता है। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि दून एयरपोर्ट को डीजीसीए ने 9 फरवरी 2012 को नाइट लैंडिंग की अनुमति दी थी। तब से सेना और निजी चार्टर्ड विमान रात में उड़ान भर रहे हैं…लेकिन यह पहली बार है कि शेड्यूल के अनुसार कोई नियमित रात्रि उड़ान शुरू होगी। आगामी यात्रा और पर्यटन सीजन में अन्य एयरलाइंस भी रात्रि उड़ानें शुरू कर सकती हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: इन जिलों में अलर्ट जारी
नैनीताल – संघर्ष से शिखर तक, छात्र संघ अध्यक्ष से कैबिनेट मंत्री बनने तक राम सिंह कैड़ा का सफ़र
देहरादून एयरपोर्ट से रात की उड़ान 1 अप्रैल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और किराया
उत्तराखंड: हाई कोर्ट ने दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक की याचिका खारिज की, जांच में सहयोग करने को कहा
उत्तराखंड: धार्मिक स्थल वाराही धाम में नया निर्माण कार्य शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना
चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक मौसम रहेगा खराब
देहरादून :(बड़ी खबर ) इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में 1 अप्रैल से शुरू होगा देश का पहला घरेलू आय सर्वेक्षण, जानें आपका डेटा कैसे आएगा सामने!
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमायूँ ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, ATS सहित बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंध लागू 

