- कोटद्वार से दिल्ली के बीच नई रेल सेवा आज से
कोटद्वार/नई दिल्ली– उत्तराखंड के कोटद्वार से दिल्ली के बीच बहुप्रतीक्षित रेल सेवा की मांग शनिवार से पूरी होने जा रही है। कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई रेल सेवा शनिवार से शुरू होगी। ट्रेन के लिए इंजन और 10 कोच नजीबाबाद रेलवे स्टेशन को उपलब्ध कराए गए हैं।
उद्घाटन अवसर पर कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन को रवाना किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रेन को रेलवे ने आनंद विहार से कोटद्वार के लिए 14089 और कोटद्वार से दिल्ली के लिए 14090 नंबर जारी किया है। ट्रेन में एक एसी, चार स्लीपर, तीन साधारण और दो एसएलआर कोच रहेंगे। केवल उद्घाटन पर कोटद्वार से नई ट्रेन पांच बजे रवाना होगी।
- ये है समयसारिणी
यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात 10 बजे चलकर सनेह रोड, नजीबाबाद, मौअज्जमपुर नारायण, लक्सर, रुड़की, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए तड़के 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से रात 09:45 बजे चलकर तड़के 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ के लिए बिजनौर वासियों को नजीबाबाद स्टेशन से पहली सीधी ट्रेन मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान 
