उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग की नई योजना, गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा आर्थिक प्रोत्साहन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है…ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को समय पर इलाज मिल सके।

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की पहचान की जा रही है। इन क्षेत्रों में ‘गोल्डन आवर’ के दौरान त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी…जिससे दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने में मदद मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यदि किसी आपात स्थिति में आशा कार्यकर्ता अपने खर्चे पर गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाती हैं…तो उन्हें 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा से इस्तीफे के बाद जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही चिकित्सकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करने के निर्देश भी दिए गए हैं। गंभीर मामलों को छोड़कर अधिकतर मरीजों का उपचार स्थानीय अस्पतालों में ही सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी गर्भवती महिलाओं को निशुल्क संस्थागत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके अलावा अस्पतालों में मरीजों को बाहर की दवाइयां लिखने से बचने और सरकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला

उन्होंने यह भी कहा कि दून मेडिकल कॉलेज से जुड़े कुछ मामलों की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें