रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चीरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने से एक घोड़ा संचालक की मौत हो गई…जबकि एक तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय चीरबासा क्षेत्र में ऊपरी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद दो लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और अन्य राहत दल मौके पर पहुंच गए।
राहत एवं बचाव टीम ने घायल यात्री को तुरंत गौरीकुंड स्थित चिकित्सा केंद्र पहुंचाया…जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल यात्री की पहचान राजस्थान निवासी विष्णु के रूप में हुई है।
हादसे में 23 वर्षीय देवेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। देवेश रुद्रप्रयाग जिले के बड़ासू गांव के निवासी थे और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़ा संचालक के रूप में कार्य कर रहे थे। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद प्रशासन ने यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम खराब होने पर प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण पहाड़ियों से पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
