देहरादून। उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर आयोग ने नई तारीखों की घोषणा कर दी है। लंबे इंतजार के बाद अब यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। तकनीकी पदों के लिए परीक्षा 3 मई को होगी।
इस परीक्षा को पहले पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। 21 सितंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा के दौरान कुछ प्रश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे…जिससे राज्यभर में हड़कंप मच गया और छात्रों तथा अभ्यर्थियों ने पारदर्शिता पर सवाल उठाए। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
अब आयोग ने परीक्षा को और पारदर्शी बनाने के लिए CBT मोड (टैब आधारित) में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बार परीक्षा के दौरान डिजिटल सुरक्षा और निगरानी तंत्र को पहले से अधिक मजबूत किया गया है। कुल 57 पदों के लिए 5,872 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है…जिनमें तकनीशियन और सर्वेयर पदों पर सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से होगी। सभी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस नई तैयारी से अभ्यर्थियों को अपने प्रयासों को अंतिम रूप देने का अवसर मिलेगा और आयोग के सामने भी परीक्षा को विवाद-मुक्त और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करना बड़ी चुनौती होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भालू ने महिला पर किया खौफनाक हमला, चेहरा नोच डाला!
उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तारीख घोषित
उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी
उत्तराखंड: हाईस्कूल-इंटर की कापियां इस तारीख से जांची जाएंगी 

