नानकमत्ता – कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा विगत दिवस में घोषित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल में श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। अन्तरिम सम-सेमेस्टर में अध्ययनरत बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार/यूजीसी द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के अनुक्रम में ऑटो प्रमोट किया गया। जिसमें बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र शेर सिंह ने 85.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, छात्रा कुनिका राठौर ने 78.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा छात्रा अमनदीप कौर ने 73.7 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर महाविद्यालय संरक्षक बाबा तरसेम सिंह, प्रबंधक हरचरन सिंह, प्राचार्या डॉ. सीता मेहता तथा समस्त शिक्षकगणों ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त
नानकमत्ता – कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल की ओर से शैक्षणिक सत्र 2020-21 की विभिन्न कक्षाओं (स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों) के प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गई हैं। नानकमत्ता डिग्री कॉलेज कम्प्यूटर सहायक पंकज बोहरा ने जानकारी देते हुए कहा है कि आगामी शैक्षणिक सत्र के विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र कुमाऊँ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.Kuadmission.com अथवा www.Kunainital.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई से प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ कर दिये गए थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 5 युवतियों का रेस्क्यू
जलभराव से राहत की तैयारी, हल्द्वानी में बड़ा प्लान लागू
नैनीताल में 31 दिन का मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण, आवेदन शुरू
उत्तराखण्ड को वैश्विक पहचान देने की तैयारी, यहां बनेगा ज्ञान-विज्ञान का बड़ा केंद्र
नैनीताल :(बड़ी खबर) लालकुआं नगर पंचायत की वित्तीय अनियमिताओं की जांच के आदेश
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कर्मचारी के खिलाफ गंभीर शिकायत के बाद जांच शुरू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 10 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने पर जिला प्रशासन का सख्त रुख
नैनीताल -(दुखद) डीएसबी की छात्रा ने उठाया ये कदम,चुन्नी से लटकी मिली सिमरन
उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में मिला पुलिसकर्मी का शव, कार भी मिली चकनाचूर
देहरादून :(बड़ी खबर) सवा सात बजे से एक बजे तक खुलेंगे स्कूल, नया time table जारी 
