- बाबा तरसेम हत्याकांड के दो षड्यंत्रकारी और गिरफ्तार,अभी तक कुल 9गिरफ्तार।
उधम सिंह नगर– नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा कार प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बार फिर दो ओर षड्यंत्रकारी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार दोनो अपराधियों पर यूपी के विभिन्न थानों में हत्या,लूट, गैंगस्टर जैसे जघन्य अपराध के दर्जनों मुकदमे दर्ज है। जबकि इससे पहले पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल सात षड्यंत्रकारी गिरफ्तार किए थे।वही यूपी निवासी सुलतान सिंह व सतनाम सिंह की गिरफ्तारी के बाद अभी तक कुल नौ लोग हत्या के षड्यंत्र कारी जेल भेजे जा चुके है।जबकि हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो शूटरों में से एक शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू हरिद्वार जनपद में पुलिस व एसआईटी से मुठभेड़ में एनकाउंटर किया जा चुका है।
फिलहाल शनिवार को नानकमत्ता थाने में एसएसपी उधम सिंह नगर मंजू नाथ टीसी ने प्रेस कान्फ्रेस कर बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में शामिल दो षड्यंत्रकारी सतनाम सिंह निवासी सतनाम सिंह निवासी जिला शाहजहांपुर यूपी व सुलतान सिंह निवासी बिलासपुर उतर प्रदेश को मुख्य षड्यंत्रकारी के रूप में गिरफ्तार किया है।दोनो हो आरोपियों ने बाबा तरसेम सिंह की हत्या हेतु अन्य षड्यंत्रकारियों के साथ मीटिंग कर योजना बनाने व दोनो हत्यारोपी शूटरों को पैसा मोबाइल हथियार व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में संलिप्त पाए गए है।जबकि सुलतान सिंह शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू से सीधा संपर्क करने में भी प्रकाश में आया है।उक्त हत्याकांड में एक शूटर अभी भी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है।फिलहाल दोनो गिरफ्तार षड्यंत्रकारियों को जेल भेजा जा रहा है।अभी तक उधम सिंह नगर पुलिस 9 षड्यंत्रकारी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।वही एक शूटर का एनकाउंटर किया जा चुका है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
