Almora News: इन दिनों भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली उत्तराखंड के कुमाऊं की हसीन वादियों का आनंद ले रहे है। गुरूवार को कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन करने के बाद अब काकडीघाट स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में पूजा-अर्चना की। विराट कोहली ने मंदिर में ही भोजन भी किया। कुछ समय मंदिर में बिताने के बाद विराट एक बार फिर गोपनीय ढंग से अल्मोड़ा की ओर रवाना हो गए।
आज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा परिवार सहित काकड़ीघाट के कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम पहुंच गए। मंदिर में पत्नी अनुष्का व बेटी वामिका संग पहुंचे विराट ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर कमेटी के प्रदीप साह भय्यू से विराट ने बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। भारतीय क्रिकेटर की पत्नी अनुष्का ने कोसी नदी के तट पर स्थित आश्रम में साफ-सफाई व शांत वातावरण की प्रशंसा की।
पहली बार पत्रकारों से विराट कोहली ने बात भी की। उन्होंने कहा कि बाबा का आदेश मिला और मैं परिवार संग उत्तराखंड के कुमाऊं में चला आया। यहां आकर काफी अच्छा लगा। मन को काफी शांति मिली है। विराट पत्नी अनुष्का और बेटी के साथ मंदिर में खिचड़ी भंडारे में भी शामिल हुए। सभी ने परिवार संग प्रसाद खाया। करीब तीन घंटे मंदिर में बिताने के बाद वह अल्मोड़ा की ओर रवाना हो गए। फिलहाल कुमाऊं की हसीन वादियों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का दौरा जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR 
