उत्तराखण्ड(दीजिए बधाई) नैनीताल के उद्भव ने किया NEET क्वालीफाई,।।।
नैनीताल के मेधावी छात्र उद्भव ने किया NEET क्वालीफाई, मिला KGMC लखनऊ में प्रवेश

नैनीताल-: नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के मेधावी छात्र उद्भव ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) क्वालीफाई कर लिया है। उनकी इस शानदार सफलता के चलते उन्हें देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में प्रवेश मिला है।
अपनी सफलता पर उद्भव ने कहा:
“मेरे माता-पिता का आशीर्वाद, विद्यालय का अनुशासित वातावरण और शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन ही मेरी इस कामयाबी की असली ताकत है। कड़ी मेहनत और धैर्य के बिना सफलता संभव नहीं थी।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने उद्भव की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि “उद्भव की लगन और परिश्रम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।”
विद्यालय के प्रबंधक श्याम अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने भी छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उद्भव के पिता दिलीप कुमार ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया है।
इस सफलता ने न केवल उद्भव के परिवार बल्कि पूरे विद्यालय का मान बढ़ाया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
